रिपोर्ट – ममता भारद्वाज
अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू ठाकुर ने थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर राहुल गांधी, पप्पू यादव समेत 25–30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भगवा वस्त्रधारी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
नीतू ठाकुर ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इस संबंध में अखिल भारत हिंदू महासभा के संजय जाट ने भी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना पक्ष रखा।
