HomeUncategorizedअधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए राहुल तिवारी, जिला न्यायालय परिसर में...

अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए राहुल तिवारी, जिला न्यायालय परिसर में हुआ सम्मान समारोह

औरैया। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण मिलने पर राहुल तिवारी का जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश दुबे उर्फ देवालय ने राहुल तिवारी को अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में राहुल तिवारी का प्रवेश स्वागत योग्य है और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अधिवक्ता धर्म का पालन करेंगे तथा वादकारियों को बेहतर विधिक सेवाएं प्रदान करेंगे।

राहुल तिवारी ने सम्मान के लिए सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर देवेश दुबे उर्फ देवालय, सौरभ पाठक, राकेश प्रकाश सक्सेना, अखिलेश सेंगर, शिव गोपाल दुबे, रुचिर शुक्ला, गौरव पांडे, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular