Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में...

सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में चल रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद राजेंद्र चौधरी को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार उन्हें हृदय संबंधी समस्या होने की आशंका जताई जा रही है।

राजेंद्र चौधरी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सिविल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी राजेंद्र चौधरी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थक भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular