रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा
ताजनगरी आगरा में 14 जून को देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh का दौरा प्रस्तावित है। वह आगरा की फतेहाबाद तहसील के शमशाबाद कस्बे में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री किसान एवं महिला स्वाभिमान रैली को भी संबोधित करेंगे।
रक्षा मंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक छोटे लाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, कॉपरेटिव अध्यक्ष प्रदीप भाटी, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और पूर्व विधायक जितेन्द्र वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री के आगरा दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
डॉ मंजू भदोरिया जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा
