Bengaluru से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर कमांड सेंटर ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिले अलर्ट के आधार पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय किरण कुमार नायक और 20 वर्षीय आदित्य एमके के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पैसे कमाने की कोशिश कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड मिले हैं।
पीड़ित बच्चियों की उम्र 11 और 12 वर्ष बताई गई है। दोनों बच्चियां बेंगलुरु दक्षिण जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। माता-पिता की मौत के बाद वे अपने चाचा के साथ रह रही थीं।
जांच में सामने आया कि बच्चियों के चाचा ने आरोपियों से पैसे लेकर उन्हें बच्चियों तक पहुंचने की अनुमति दी थी। पुलिस का कहना है कि पिछले करीब एक साल से दोनों नाबालिगों का शोषण किया जा रहा था।
साइबर कमांड सेंटर के महानिदेशक Pranab Mohanty ने बताया कि मामले में कागलीपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और फरार चाचा की तलाश जारी
