Homeउत्तर प्रदेशऋचा राजपूत का अखिलेश पर हमला “साढ़े 11 बजे याद आया अवंती...

ऋचा राजपूत का अखिलेश पर हमला “साढ़े 11 बजे याद आया अवंती बाई का सम्मान?”

न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

लखनऊ : पिछड़ा आयोग की सदस्य ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर अखिलेश यादव के पहुंचने के समय को लेकर सवाल उठाए।

ऋचा राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोर में ही वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके थे, जबकि अखिलेश यादव को साढ़े 11 बजे अवंती बाई का सम्मान याद आया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी की सुबह वीरांगना के सम्मान में होती है तो किसी की दोपहर में राजनीतिक याददाश्त लौटने पर।

PDA को लेकर भी साधा निशाना

ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव PDA में PD को पंडित बता रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि अगर उन्हें पंडितों और महापुरुषों का इतना सम्मान है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर क्यों नहीं गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि PDA में PD सिर्फ कहने के लिए पंडित है, जबकि सम्मान के मामले में अखिलेश यादव की राजनीति अलग नजर आती है।

कल्याण सिंह के घर न जाने का मुद्दा उठाया

ऋचा राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का जिक्र करते हुए भी अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के निधन के समय उनका घर महज करीब 500 मीटर दूर था, फिर भी अखिलेश यादव उनके घर श्रद्धांजलि देने नहीं गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम वोट बैंक नाराज होने के डर से अखिलेश यादव ने कल्याण सिंह के घर जाने से दूरी बनाई। ऋचा ने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं अखिलेश

ऋचा राजपूत ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें गिरगिट की संज्ञा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से अखिलेश यादव अपना रुख बदलते हैं।

उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह राम मंदिर को बदनाम करने की राजनीति में जुटे हुए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular