Homeमनोरंजनसामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म...

सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी के बीच फिल्म भी कर रही शानदार कमाई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी नई तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

सामंथा ने तस्वीर के साथ भावुक कैप्शन लिखा, “My six pack… see you when we meet.” उनकी इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

प्रेग्नेंसी के बीच रिलीज हुई सामंथा की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 83.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

शूटिंग के दौरान पता चली थी प्रेग्नेंसी

फिल्म के निर्देशक ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें सामंथा की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी मिली थी। उस समय एक्ट्रेस मॉर्निंग सिकनेस से परेशान थीं। हालांकि, उन्होंने पहले ही फिल्म के सभी एक्शन सीक्वेंस पूरे कर लिए थे। हाल ही में साझा किए गए कुछ वीडियो में भी उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया।

Samantha Ruth Prabhu Flaunts Baby Bump

2025 में की थी दूसरी शादी

सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरू से निजी समारोह में दूसरी शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र स्थित लिंग भैरवी मंदिर में विवाह किया। राज की यह भी दूसरी शादी है। अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

पहले नागा चैतन्य से हुई थी शादी

इससे पहले सामंथा ने 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की थी। दोनों ने 2021 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद सामंथा ने अपने निजी जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया और अब वह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular