लखनऊ, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में रन फॉर यूनिटी, प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण, भाषण प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, गोरखपुर, महराजगंज, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी और मिर्जापुर तक सरकारी कार्यालयों, पुलिस इकाइयों, रेलवे और शिक्षण संस्थानों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।
जनभवन से केडी सिंह स्टेडियम तक निकली रन फॉर यूनिटी
राजधानी लखनऊ में जनभवन से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
वहीं, गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत की नींव बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।
प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ ली।
गाजियाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महराजगंज के सभी थानों और कौशाम्बी पुलिस के जवानों ने भी राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। गोरखपुर स्थित द्वितीय वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सेनानायक रवि शंकर निम ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई।
मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार और मंडलायुक्त कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने चारबाग रेलवे स्टेडियम में रेलकर्मियों को शपथ दिलाई। इसके बाद स्टेडियम से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक रन फॉर यूनिटी निकाली गई, जिसमें रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य शामिल हुए।
स्कूलों में प्रभात फेरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश की एकता बनाए रखने के महत्व को समझा।
मिर्जापुर के सरदार जिला संप्रेक्षा गृह में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, स्थानीय निकाय निदेशालय में सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेशभर में प्रशासन, पुलिस, रेलवे, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इन आयोजनों के जरिए सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया
लखनऊ, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में रन फॉर यूनिटी, प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण, भाषण प्रतियोगिताओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
लखनऊ से लेकर गाजियाबाद, गोरखपुर, महराजगंज, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी और मिर्जापुर तक सरकारी कार्यालयों, पुलिस इकाइयों, रेलवे और शिक्षण संस्थानों में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।
जनभवन से केडी सिंह स्टेडियम तक निकली रन फॉर यूनिटी
राजधानी लखनऊ में जनभवन से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
वहीं, गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने युवाओं से संवाद किया।
युवाओं को विकसित भारत की नींव बताते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया।
पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
प्रदेश के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ ली।
गाजियाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। महराजगंज के सभी थानों और कौशाम्बी पुलिस के जवानों ने भी राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। गोरखपुर स्थित द्वितीय वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सेनानायक रवि शंकर निम ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई।
मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार और मंडलायुक्त कार्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान ने चारबाग रेलवे स्टेडियम में रेलकर्मियों को शपथ दिलाई। इसके बाद स्टेडियम से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक रन फॉर यूनिटी निकाली गई, जिसमें रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ जवान और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य शामिल हुए।
स्कूलों में प्रभात फेरी और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और भाषण प्रतियोगिताओं सहित कई रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और देश की एकता बनाए रखने के महत्व को समझा।
मिर्जापुर के सरदार जिला संप्रेक्षा गृह में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, स्थानीय निकाय निदेशालय में सरदार वल्लभभाई पटेल
