देवों के देव Lord Shiva को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है। खासतौर पर सावन सोमवार का व्रत और रुद्राभिषेक अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव आराधना करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
कब से शुरू होगा सावन 2026?
दृक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी। वहीं सावन का समापन 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा के दिन होगा। इस बार पूरे सावन में चार सोमवार पड़ेंगे, जिन्हें शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है।
सावन सोमवार 2026 की तारीखें
- पहला सावन सोमवार – 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार – 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार – 17 August 2026
- चौथा सावन सोमवार – 24 अगस्त 2026
सावन में कैसे करें भगवान शिव की पूजा?
सावन के महीने में शिवलिंग पर जल, गंगाजल और दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बाद साफ जल से अभिषेक कर भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, शहद और पुष्प अर्पित करें। पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। साथ ही शिव चालीसा और शिव स्तोत्र का पाठ करना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।
पूजन के अंत में कपूर और दीपक से भगवान शिव की आरती करने से पूजा पूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई शिव आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
