Homeउत्तर प्रदेशSGPGI की कैंटीन में खुलेआम बूंदी खाता दिखा कुत्ता, खाद्य सुरक्षा पर...

SGPGI की कैंटीन में खुलेआम बूंदी खाता दिखा कुत्ता, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

SGPGI जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में इस तरह की लापरवाही सामने आना कई सवाल खड़े करता है। कैंटीन में डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। यदि खाद्य सामग्री सुरक्षित तरीके से नहीं रखी जाती है, तो दूषित भोजन के कारण पेट संबंधी संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

चार साल से एक ही एजेंसी को कैंटीन का टेंडर देने पर सवाल

इस मामले में कर्मचारी महासंघ ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने घटना को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पिछले चार वर्षों से कैंटीन संचालन में मनमानी की जा रही है और बार-बार एक ही एजेंसी को टेंडर के माध्यम से कैंटीन आवंटित की जा रही है।

कर्मचारी महासंघ ने टेंडर प्रक्रिया और कैंटीन संचालन की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब इस मामले ने संस्थान की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular