Homeउत्तर प्रदेशपेगूपुर में जमीन विवाद को लेकर किसान पर हमला, शिकायत दर्ज

पेगूपुर में जमीन विवाद को लेकर किसान पर हमला, शिकायत दर्ज

रिपोर्ट- दीपक अवस्थी

अजीतमल। थाना क्षेत्र अजीतमल के ग्राम पेगूपुर (अन्नतराम) में जमीन विवाद को लेकर एक किसान पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पीड़ित राजवीर सिंह पुत्र केशव सिंह ने कोतवाली प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 18 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेत पर मूंग की फसल काटने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे और पुरानी रंजिश व जमीन विवाद को लेकर उस पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

पीड़ित के अनुसार विवाद गाटा संख्या 496 की भूमि को लेकर चल रहा है। हमले के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना अजीतमल पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular