HomeUncategorizedलखनऊ में ‘ट्विशा शर्मा केस’ जैसी घटना, शादी के 6 माह बाद...

लखनऊ में ‘ट्विशा शर्मा केस’ जैसी घटना, शादी के 6 माह बाद फंदे से लटकी मिली श्वेता सिंह

राजधानी लखनऊ में भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस जैसी एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को ठाकुरगंज निवासी शिवम सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। श्वेता के पिता उमेश कुमार सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों के मुताबिक, श्वेता शनिवार रात अपनी बीमार मां से मिलने अस्पताल गई थीं और बाद में ससुराल लौट गईं। रविवार सुबह ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि श्वेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular