Homeउत्तर प्रदेशTGT परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, डेढ़ लाख में दूसरे की जगह परीक्षा...

TGT परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, डेढ़ लाख में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचा सॉल्वर गिरफ्तार

बरेली। TGT भर्ती परीक्षा के दौरान बरेली में एक फर्जी सॉल्वर पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान आजमगढ़ निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। वह फर्रुखाबाद के अभ्यर्थी विमल कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।

जांच के दौरान पहचान संबंधी दस्तावेजों और अभ्यर्थी के विवरण में गड़बड़ी मिलने पर मामला सामने आया। पूछताछ में पता चला कि प्रमोद कुमार और वास्तविक अभ्यर्थी विमल कुमार के बीच परीक्षा दिलाने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में वास्तविक अभ्यर्थी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular