Homeउत्तर प्रदेशद एवियान में 8 जून से शुरू होगा ‘टाइनी ट्रेल्स: किड्स समर...

द एवियान में 8 जून से शुरू होगा ‘टाइनी ट्रेल्स: किड्स समर कैंप 2026’, बच्चों को मिलेगा सीखने और निखरने का अवसर

लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित द एवियान में बच्चों के लिए ‘टाइनी ट्रेल्स: किड्स समर कैंप 2026’ का आयोजन 8 जून से किया जा रहा है। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान सीखने, खेलने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर प्रदान करना है।

कैंप में बच्चों के लिए खेल, स्विमिंग, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और कम्युनिकेशन स्किल्स जैसी कई रोचक गतिविधियों को शामिल किया गया है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई क्षमताओं का भी विकास कर सकें।

द एवियान के जीएम आकाश सिंह रायठौर ने बताया कि बच्चों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैंप के लिए तीन विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं।

10 दिवसीय ‘एक्सप्लोरर पैकेज’ में एक मुख्य अकादमी, एक लाइफस्टाइल स्किल, हेल्दी स्नैक और सहभागिता प्रमाण पत्र शामिल होगा।20 दिवसीय ‘स्किल बिल्डर पैकेज’ में दो अकादमियां, दो लाइफस्टाइल स्किल्स, पूल एवं स्पोर्ट्स एक्सेस, सर्टिफिकेट, बैज और एवियान टी-शर्ट दी जाएगी।

वहीं 30 दिवसीय ‘मास्टरी पैकेज’ में तीन अकादमियां, तीन लाइफस्टाइल स्किल्स, सभी स्पोर्ट्स सुविधाओं का लाभ, प्रोफेशनल फोटोशूट, सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

कैंप सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगा। मॉर्निंग बैच सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा इवनिंग बैच शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि यह समर कैंप बच्चों को नई चीजें सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई दोस्तियां बनाने का बेहतरीन मंच उपलब्ध कराएगा। साथ ही अभिभावकों को यह भरोसा भी मिलेगा कि उनके बच्चे छुट्टियों का समय सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में व्यतीत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular