Homeउत्तर प्रदेशबदायूं के प्राथमिक विद्यालय में करंट की चपेट में आए दो छात्र,...

बदायूं के प्राथमिक विद्यालय में करंट की चपेट में आए दो छात्र, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: अजयपाल यादव
बदायूं

बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र के नेथुआ गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल परिसर में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चे झुलस गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घायल दोनों बच्चों को तत्काल उपचार के लिए बिल्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में काफी समय से बिजली का तार टूटा पड़ा था, लेकिन शिकायत के बावजूद उसे ठीक नहीं कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है, वहीं संबंधित विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular