लखनऊ, 29 मई: उत्तर प्रदेश में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम और चौपाल करेंगे। इसके साथ जनकल्याण मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्रदर्शनियां और मीडिया संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
