Homeउत्तर प्रदेशUP NEET UG Counselling: राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी, 33,043 अभ्यर्थी शामिल;...

UP NEET UG Counselling: राउंड-2 की मेरिट लिस्ट जारी, 33,043 अभ्यर्थी शामिल; 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग

रिपोर्ट: प्रिया  बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के NEET UG अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। यूपी NEET UG काउंसिलिंग 2026 के दूसरे राउंड की स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें कुल 33,043 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। अब मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसिलिंग की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

21 से 24 सितंबर तक होगी च्वाइस फिलिंग

दूसरे राउंड की ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 21 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 24 सितंबर को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेज तथा कोर्स की च्वाइस भर सकेंगे।

इसके बाद 25 सितंबर 2026 को सीट आवंटन का परिणाम जारी किया जाएगा। सीटों का आवंटन दूसरे राउंड की स्टेट मेरिट लिस्ट और अभ्यर्थियों की ओर से भरी गई च्वाइस के आधार पर किया जाएगा।

26 सितंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थी 26 सितंबर से अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। MBBS और BDS में प्रवेश लेने की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

मेरिट लिस्ट में दी गई ये जानकारी

दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इसमें सीरियल नंबर, रोल नंबर, अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, यूपी कैटेगरी, यूपी सब-कैटेगरी, NEET स्कोर और NEET रैंक जैसी जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी सूची में अपना नाम और विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपडेट

UP NEET UG Counselling 2026 की मेरिट लिस्ट और काउंसिलिंग से जुड़ी आगे की प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी अपडेट देख सकते हैं।

काउंसिलिंग से जुड़ी सहायता के लिए विभाग की ओर से 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular