Homeउत्तर प्रदेशबुनकरों को मिलेंगी आधुनिक मशीनें, वैश्विक बाजार में बढ़ेगी यूपी के वस्त्रों...

बुनकरों को मिलेंगी आधुनिक मशीनें, वैश्विक बाजार में बढ़ेगी यूपी के वस्त्रों की पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बुनकरों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत बुनकरों को अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सकेगी।

हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को पिकप भवन में विभागीय योजनाओं और निगमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे लाखों बुनकर परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। इसलिए इस क्षेत्र के विकास और बुनकरों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समीक्षा बैठक के दौरान राज्य हथकरघा निगम, यूपिका तथा विभागीय कार्यों का आकलन किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में तैयार होने वाले हथकरघा एवं वस्त्र उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जाए, ताकि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर पहचान मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग को मजबूत करने, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ाव बढ़ाने और नए बाजारों की तलाश करने पर भी जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट खर्च, वित्तीय स्थिति, उत्पादन, विपणन उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular