रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) की 05वीं वाहिनी सहारनपुर के जवानों ने शुक्रवार को विभिन्न इकाइयों में रक्षाबंधन का पर्व ‘सुरक्षा बंधन: आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प’ की भावना के साथ धूमधाम से मनाया। एक्स
सेनानायक के निर्देशन में RRTS, NMRC मेट्रो, हिंडन एयरपोर्ट और सरसावा एयरपोर्ट इकाइयों में तैनात जवानों ने यात्रियों, कर्मचारियों और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाकर सुरक्षा और भाईचारे का संदेश दिया।
सरसावा एयरपोर्ट विंग की UPSSF टीम ने ‘नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान’ पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया।
जवानों ने बच्चों को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। संस्थान के प्रबंधक संजय शर्मा ने UPSSF के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।
वहीं, सिविल टर्मिनल हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद में एयरपोर्ट निदेशक, प्रभारी निरीक्षक और स्टाफ की मौजूदगी में ‘सुरक्षा बंधन’ सामुदायिक भागीदारी अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया गया और महिला सुरक्षा के साथ-साथ आपसी विश्वास का संदेश दिया गया।

इसके अलावा RRTS के प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ खंड के गाजियाबाद, मुरादनगर और बेगमपुल स्टेशनों तथा NMRC मेट्रो स्टेशनों पर भी जवानों ने यात्रियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों और श्री गुरु मंदिर नंगली तीर्थ व श्री नंगली साहिब की गुरु माताओं ने सुरक्षाकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की।
UPSSF परिवार ने सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्पदोहराया।
