रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला
लखनऊ।विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक आगामी 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
बैठक में बिजली कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और सेवा संबंधी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संगठन की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संग्रहालय सभागार, गांधी भवन, लखनऊ में होगी। इसमें संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और कर्मचारी शामिल होंगे।
बैठक में विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने और संगठन को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।
संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उनसे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और लंबित प्रकरणों की जानकारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि संबंधित अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी ‘बब्बू’ और मुख्य महामंत्री छोटे लाल दीक्षित ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा का मजबूत आधार है
