Homeखेल कूदवर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? विराट कोहली ने पहली बार तोड़ी...

वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं? विराट कोहली ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli के आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन हाल ही में दिए गए बयान ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है।

टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया था। फिलहाल वह सिर्फ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में खेल रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं।

विराट कोहली ने विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना पर कहा कि अगर वह टीम के माहौल में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं और टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उनकी जरूरत है, तो वह जरूर खेलेंगे। लेकिन अगर उन्हें अपनी योग्यता और महत्व साबित करने की जरूरत महसूस कराई गई, तो वह उस माहौल का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे।

विराट के इस बयान को उनके भविष्य और चयन को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है। क्रिकेट फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या वह 2027 विश्व कप में भारत के लिए मैदान पर उतरेंगे या नहीं।

इधर आईपीएल के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि Kolkata Knight Riders के खिलाफ मैच के दौरान स्टंप माइक में उनकी बातचीत रिकॉर्ड हो गई थी। वायरल क्लिप में वह कथित तौर पर Manish Pandey से कहते सुनाई दे रहे हैं, “अब तो इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, अब हर शॉट लगेगा।” हालांकि इस वीडियो और बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular