Homeउत्तर प्रदेशVIQ 2026 का शुभारंभ, विद्यामंदिर क्लासेस देगा मेधावी छात्रों को 100% तक...

VIQ 2026 का शुभारंभ, विद्यामंदिर क्लासेस देगा मेधावी छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति

आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन कोर्स की तैयारी कराने वाले शिक्षण संस्थान विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने गोमती नगर स्थित अपने लखनऊ केंद्र पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) का शुभारंभ किया। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 7 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

प्रेस वार्ता में बिजनेस हेड जयदीप विद्यार्थी, सेंटर हेड पवन कुमार सिंह और मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा ने परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी। जयदीप विद्यार्थी ने कहा कि VIQ 2026 केवल छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का एक राष्ट्रीय मंच है। संस्थान का उद्देश्य आर्थिक परिस्थितियों से परे प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की भूमि है। VIQ 2026 के जरिए छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस और विशेषज्ञ करियर काउंसलिंग का लाभ मिलेगा, जिससे वे IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

सेंटर हेड पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यामंदिर क्लासेस वर्ष 1986 से IIT-JEE, NEET और फाउंडेशन कार्यक्रमों की तैयारी करा रहा है। अनुभवी फैकल्टी और आधुनिक शिक्षण पद्धति के दम पर संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों को IIT, NIT, AIIMS सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाया है।

उन्होंने बताया कि VIQ 2026 के तहत छात्रों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस, विशेषज्ञ करियर काउंसलिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का विस्तृत रोडमैप उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से होगा। ऑफलाइन परीक्षा 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 और 24 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक तिथि का चयन कर सकते हैं।

संस्थान के अनुसार VIQ 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। निर्धारित अवधि तक विद्यार्थी निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके बाद निर्धारित शुल्क लागू होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular