Homeउत्तर प्रदेशख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में मास्टर्स वोवीनाम चैंपियनशिप संपन्न, विजेताओं को किया गया...

ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में मास्टर्स वोवीनाम चैंपियनशिप संपन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन यूनिवर्सिटी में वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल टेक्निकल सेमिनार के प्रशिक्षण सत्र के बाद मास्टर्स वोवीनाम चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

समापन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद Dr. Dinesh Sharma तथा OP Srivastava मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में Vovinam Association of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, विश्वविद्यालय के कुलसचिव विकास कुमार, वियतनाम से आए प्रशिक्षक न्यूगयन हक एवं फाम ची, प्रदेश कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि मास्टर्स कैटेगरी की थपथा क्व्येन स्पर्धा में चोंग्थम महादेव (मणिपुर), महेश मोहन मोरे (महाराष्ट्र) और शिफू पांचा (तमिलनाडु) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सॉन्ग लिन मा ताओ स्पर्धा में बृजेश कुमार भाऊ (जम्मू-कश्मीर) ने स्वर्ण पदक, ऋषि कुमार (उत्तराखंड) ने रजत पदक तथा मिलन ज्योति (असम) और आशीष कुमार (उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक हासिल किया।

सॉन्ग लिन किम स्पर्धा में हिना देवी और पुष्पा रानी (मणिपुर) ने स्वर्ण पदक जीता। हिमा भट्ट और सोनू शर्मा (उत्तराखंड) ने रजत तथा मानसी जायसवाल और ज्योति (उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

समापन समारोह में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों सनी Kumar और लकी सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 51 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की।

आयोजकों ने बताया कि आगामी 20 अगस्त से 15th National Vovinam Championship का आयोजन जम्मू में किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 17 और 18 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular