अफ़ग़ानिस्तान में कथित तौर पर आम नागरिकों पर पाकिस्तानी हवाई हमलों से जुड़े सवालों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं और बच्चों समेत अन्य आम नागरिकों पर हवाई हमले का संज्ञान लिया है, जिनमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है.”हम स्पष्ट तौर पर बेगुनाह नागरिकों पर ऐसे हर हमले की निंदा करते हैं.
बयान में कहा गया है, “यह पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है कि अपनी ख़ुद की नाकामी का आरोप वह अपने पड़ोसियों पर लगाता है. हमने इस मामले पर अफ़ग़ानिस्तान के प्रवक्ता के बयान भी पर भी गौर किया है.”
इससे पहले, अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा था कि 24 दिसंबर की रात पकतीका के बरमल ज़िले में पाकिस्तानी हवाई हमले में 46 लोग मारे गए हैं. इनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे.
