Homeउत्तर प्रदेश2026 के चार बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में टीम इंडिया को सपोर्ट...

2026 के चार बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में टीम इंडिया को सपोर्ट करेगा यस बैंक

मुंबई। यस बैंक ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत बैंक 2026 में चार बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के लिए ‘ऑफिशियल रिटेल बैंकिंग पार्टनर’ के तौर पर सहयोग करेगा।

यस बैंक 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, यूथ ओलंपिक गेम्स और एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करेगा। इन चारों आयोजनों में 100 से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे।

इनमें कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लासगो, स्कॉटलैंड, एशियन गेम्स 2026 आइची-नागोया, जापान, यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 डकार, सेनेगल और एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2026 रियाद, सऊदी अरब शामिल हैं।

यस बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनय एम. टोंसे ने कहा कि टीम इंडिया को वैश्विक मंच पर सपोर्ट करना बैंक के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल देश को प्रेरित करने, युवाओं में अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित करने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट डॉ. पी.टी. उषा ने साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से भारत के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम को मजबूती मिलती है और खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलता है।

यस बैंक के मुताबिक, अगले छह महीनों में बैंक कई इनडोर और आउटडोर मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स को सपोर्ट करेगा। साझेदारी का उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश में खेलों के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular