Homeउत्तर प्रदेशआगरा में दलित दूल्हे की बारात को लेकर विवाद, तीन घंटे की...

आगरा में दलित दूल्हे की बारात को लेकर विवाद, तीन घंटे की बातचीत के बाद पुलिस सुरक्षा में निकली बारात

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

आगरा: आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दलित दूल्हे की बारात निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नए मार्ग से बारात निकालने पर आपत्ति जताई, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

बारातियों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली, जिसके बाद आपसी सहमति से बारात शांतिपूर्वक निकाली गई।

पुलिस की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

एसीपी शमशाबाद राजीव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद सहमति बन गई और बारात बिना किसी तनाव के शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular