Homeउत्तर प्रदेशकछला घाट हादसे में घायल किशोर की मौत, मेडिकल कॉलेज में मारपीट...

कछला घाट हादसे में घायल किशोर की मौत, मेडिकल कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

रिपोर्ट: अजयपाल यादव

बदायूं के कछला घाट पर ई-रिक्शा की टक्कर में घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इसी दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर में मृतक के परिजनों और ई-रिक्शा स्वामी के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular