HomeUncategorizedहोटल के कमरे में खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने प्रेमी की बेरहमी से...

होटल के कमरे में खौफनाक वारदात: प्रेमिका ने प्रेमी की बेरहमी से हत्या, बाहर आकर खुद कबूला जुर्म

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा के इटौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना आगरा-ग्वालियर रोड स्थित एक होटल के कमरे में हुई, जहां दोनों ने कमरा लिया था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे होटल के कमरे से शोर-शराबा सुनाई दिया। जब होटल संचालक मौके पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि उसकी प्रेमिका वहीं मौजूद थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती ने हथौड़े से हमला कर प्रेमी का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के बाद आरोपी युवती खुद कमरे से बाहर आई और हत्या करने की बात कही।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें दोनों के रिश्ते, विवाद और घटना से पहले की परिस्थितियां शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular