रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कानपुर उत्तर ने 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की चारों विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ से कम से कम दो मोटरसाइकिलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न मंडलों से निकलने वाली यात्राएं विधानसभा स्तर पर एकत्र होंगी और तिरंगा लेकर फूलबाग5 मैदान पहुंचेंगी।

फूलबाग मैदान में सुबह 11:30 बजे बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प सभा में संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और विधायक सुरेश अवस्थी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यात्रा का संचालन संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने किया। यात्रा सह-संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने सभी का आभार जताया।

बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, जन्ममेय सिंह, सीमा एमबीए, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार, रमिंदर सिंह रिंकू, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, प्रभाकर अवस्थी समेत सभी मंडल अध्यक्ष और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
