Homeउत्तर प्रदेशमन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में तीसरा स्थान...

मन की बात’ में कानपुर उत्तर का परचम, प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी अपलोडिंग के मामले में भाजपा कानपुर उत्तर जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार और सुरेश अवस्थी ने ‘मन की बात’ की जिला संयोजक राधा सैनी सहित उत्तर जिले के 14 में से नौ मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले के नौ मंडलों ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी अपलोडिंग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। संगठन ने इस उपलब्धि को कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

इस अवसर पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना कानपुर उत्तर संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बूथ स्तर तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है।

सम्मान समारोह में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार और सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला, रमाशंकर अग्रहरि, भानु प्रताप सिंह, अनंत मिश्रा, इंद्रजीत खन्ना, शुभम दीक्षित, नैमिष गुप्ता और विनय पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular