Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में बुलडोजर एक्शन: 530 वर्ग मीटर सरकारी जमीन से हटाया गया...

कुशीनगर में बुलडोजर एक्शन: 530 वर्ग मीटर सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय, कुशीनगर

कुशीनगर। जिले में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चकमार्ग की जमीन को कब्जामुक्त कराया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कसया तहसील क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर-21 में बुलडोजर चलाकर लगभग 530 वर्ग मीटर मूल्यवान सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका, राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही। हालांकि प्रशासन ने शांतिपूर्वक अभियान को पूरा कराया।

अभियान के दौरान एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नगर पालिका ईओ अंकित शुक्ला समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि चकमार्गों की पैमाइश कर लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular