Homeउत्तर प्रदेशबरेली: 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेनी दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम...

बरेली: 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रेनी दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

रिपोर्ट अचल प्रताप सिंह बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेनी दारोगा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा मुकदमे में मदद करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार ट्रेनी एसआई विमल कुमार इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बैरियर-2 चौकी पर तैनात था। आरोप है कि उसने एक मामले में सहायता करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और विमल कुमार को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

टीम ने आरोपी दारोगा के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि विमल कुमार की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से हुई थी और वह वर्तमान में प्रशिक्षण अवधि में तैनात था।

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular