रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
भारत जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान को लेकर आगरा के सर्किट हाउस में “मीडिया-डे” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला मौजूद रहीं
इस दौरान एडीएम शुभांगी शुक्ला ने पत्रकारों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग स्वयं स्व-गणना करेंगे तो जनगणना प्रक्रिया और अधिक आसान, पारदर्शी और सटीक बन सकेगी। साथ ही गलत नाम, वर्तनी और अन्य जानकारियों में होने वाली त्रुटियों से भी बचा जा सकेगा।।
कार्यक्रम में मौजूद मास्टर ट्रेनर्स द्वारा लोगों को स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई और मौके पर मार्गदर्शन भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए टीम को सक्रिय रखा गया है और फिलहाल वेबसाइट एवं सिस्टम सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं।
रविवार होने के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनपदवासियों से स्वयं आगे आकर स्व-गणना करने का अनुरोध किया।
शुभांगी शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व / जिला जनगणना अधिकारी।
