Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद: पुठरी मंदिर में कुंडल चोरी से हड़कंप महिलाओं जोड़ो

फर्रुखाबाद: पुठरी मंदिर में कुंडल चोरी से हड़कंप महिलाओं जोड़ो

रिपोर्ट – अमित कुमार 

फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के पुठरी स्थित शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने दो महिलाओं के कानों से कुंडल नोच लिए।

कुंडल नोचे जाने पर महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि मंदिर में पुलिस बल मौजूद होने  के बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।।

एसपी के सख्त निर्देशों के बावजूद थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular