Homeउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद : बारिश से हाहाकार, घरों से लेकर लोहिया अस्पताल तक...

फर्रुखाबाद : बारिश से हाहाकार, घरों से लेकर लोहिया अस्पताल तक घुसा पानी

रिपोर्ट- अमित कुमार

फर्रुखाबाद। यूपी में मानसून सक्रिय होने के बाद फर्रुखाबाद में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

भारी बारिश का असर कानपुर-मथुरा रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिला। बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर भर गया, जिससे करीब 150 मीटर तक ट्रैक पानी में डूब गया। इससे रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

लोहिया अस्पताल में भी घुसा पानी

भारी बारिश के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल परिसर के भीतर भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका बनी हुई है।

फिलहाल फर्रुखाबाद शहर में भारी बारिश और जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular