रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय, हमीरपुर
हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने अपनी शिकायतें और प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक के सामने रखे, जिस पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनका प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच में निष्पक्षता और पारदर्शिता बरती जाए।

साथ ही, संबंधित अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ता को मामले में की गई कार्रवाई और निस्तारण की स्थिति की जानकारी दी जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
