रिपोर्ट- अंकित पाण्डेय
हमीरपुर। मत्स्य आखेट पट्टा और नीलामी प्रक्रिया को लेकर कई मत्स्य समितियों के अध्यक्ष और सचिवों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर 6 अगस्त को हुई पट्टा आवंटन प्रक्रिया को सही मानने की मांग की है।
समितियों का कहना है कि 6 अगस्त को तहसील सभागार में विज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों के अनुसार मत्स्य पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान पुरानी और पात्र समितियों को वरीयता क्रम के आधार पर नीलामी में शामिल किया गया।
समितियों के पदाधिकारियों के मुताबिक, 6 अगस्त को पंजीकृत नई समितियों की ओर से पर्याप्त अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए थे। इसी वजह से उन्हें बोली प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।
समितियों ने कमेटी के इस फैसले को विज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों के अनुरूप बताया है। उनका कहना है कि पट्टा आवंटन में नियमों का पालन किया गया है और प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई।
समितियों के अध्यक्ष और सचिवों ने जिलाधिकारी से 6 अगस्त को हुई मत्स्य पट्टा/नीलामी प्रक्रिया को सही मानते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। राजकुमार, मत्स्य समिति सचिव, कुरारा
