Homeदेश विदेशफ़रवरी 2025 तक आरबीआई कर सकता है ब्याज़ दरों में कटौती

फ़रवरी 2025 तक आरबीआई कर सकता है ब्याज़ दरों में कटौती

एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिज़र्व बैंक फरवरी 2025 तक ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर सकता है. हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज़ दर कम की है.

भारत में उपभोक्ता मूल सूचकांक (सीपीआई इंडेक्स) की दर अगस्त में 3.65 % पर है. हालांकि सितंबर-अक्टूबर में मुद्रास्फीति में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआई की दर आने वाले महीनों में 5% के अंदर ही रहेगी.

2024-25 के वित्तीय साल में, मुद्रास्फीति औसतन 4.6 से 4.7 % के बीच रह सकती है. आरबीआई का लक्ष्य मुद्रास्फीति को 4 से 6% के बीच सीमित रखना है.

रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने मुद्रास्फीति के दबाव को संभालने के लिए अभी तक तरलता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. इसलिए अगर मुद्रास्फीति की दर आरबीआई के बैंड में ही रहती है, तो ब्याज़ दरों की कटौती अगले साल फरवरी तक हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular