साल 2024 में करवा चौथ शुभ योग में मनाया जाएगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग रहेगा.वहीं इस साल चतुर्थी तिथि चतुर्थी तिथि आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 06:46 मिनट से शुरू हो रही है.जिसका समापन अगले दिन यानी 21 अक्टूबर 2024 को सुबह 04:16 मिनट पर होगा.
करवा चौथ 2024 तिथि
चतुर्थी तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर, 2024 रविवार को सुबह 6.46 मिनट पर हो जाएगी.
वहीं चतुर्थी तिथि का अंत 21 अक्टूबर, 2024 सुबह 4.16 मिनट पर होगा.
करवा चौथ पर भद्रा का साया
करवा चौथ के दिन भद्रा काल सुबह 06:25 से लेकर 06:46 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ की तिथि का प्रारंभ और भद्रा काल एक ही समय पर समाप्त समय पर हो रहे हैं. इसीलिए करवा चौथ के व्रत पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.
करवा चौथ पर महिलाओं को क्या खाना चाहिए?
करवाचौथ के दिन व्रत में सरगी सुबह के समय खाई जाती है. सरगी में 7 चीजों का होना जरुरी होता है. जिनमे फल, मिठाई, फेनी, मेवे, नारिय, खजूर खाने चाहिए.
करवा चौथ पर क्यों लगानी चाहिए मेहंदी
करवा चौथ पर हर सुहागिन महिलाओं को हाथों में मेहंदी जरूर लगानी चाहिए. हिंदू धर्म के 16 श्रृंगार में मेहंदी का खास महत्व है. इसे सौभाग्य और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.
