Homeनई दिल्लीदिल्ली में हवा की गुणवत्ता में आया थोड़ा सुधार, नीचे रहा एक्यूआई...

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में आया थोड़ा सुधार, नीचे रहा एक्यूआई का स्तर

शनिवार को राजधानी दिल्ली की हवा का स्तर ‘बहुत ख़राब’ की श्रेणी से थोड़ा सुधरता हुआ दिखाई दिया है. शनिवार को दिल्ली के केवल एक इलाक़े में ही एक्यूआई 350 से ऊपर दर्ज किया गया.पिछले कुछ दिनों के मुक़ाबले शनिवार को हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक़ शनिवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाक़े में हवा की गुणवत्ता सबसे ज़्यादा ख़राब रही.एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक़ आनंद विहार में एक्यूआई 364 पर रहा जो कि हवा की गुणवत्ता का ‘बहुत ख़राब’ स्तर है.

पिछले कुछ दिनों के आंकड़े को देखें तो दिल्ली में कई सारी जगहों पर एक्यूआई 250 या फिर 300 के आंकड़े के ऊपर ही था. लेकिन शनिवार को केवल आनंद विहार इलाके़ में ही एक्यूआई 350 से ऊपर दर्ज़ किया गया.

लोधी रोड और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जैसी जगहों पर एक्यूआई 200 से भी नीचे रहा. यह हवा की गुणवत्ता का मध्यम स्तर है.इसके अलावा अशोक विहार, बुराड़ी और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास हवा की गुणवत्ता का स्तर 200-250 के बीच में रहा, जो कि ख़राब की श्रेणी में आता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular