Homeउत्तर प्रदेशआंगन में पेड़, ऊपर नागिन का बसेरा, पकड़ने जाओ तो हो जाती...

आंगन में पेड़, ऊपर नागिन का बसेरा, पकड़ने जाओ तो हो जाती थी गायब…फिर

यूपी के इटावा में चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नागिन का रेस्क्यू किया गया है. एक घर के आंगन में 25 फीट ऊंचे नीम के पेड़ पर नागिन के डेरे से लोग दहशत में थे. ऐसा बताया जा रहा है कि काफी दिनों से नागिन दिखाई दे रही थी, लेकिन पकड़ में नहीं आ रही था. वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से नागिन का रेस्क्यू कर पकड़ लिया है. वहीं, रेस्क्यू टीम ने नागिन को सुरक्षित जगह में छोड़ दिया है. नागिन के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली.

इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के लरखौर गांव में अशोक शर्मा के घर के आंगन में खड़े 25 फीट ऊंचे नीम के पेड़ पर एक नागिन ने अपना बसेरा बना रखा था. नागिन इस डाल से उस डाल घूमती रहती थी. घर में रह रहे लोग और गांव वालों इस बात से दहशत में थे कि कहीं यह नागिन किसी को डस ना ले. गांव वालों ने नागिन के होने की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने नागिन के होने की जानकारी वन विभाग को दी.

 

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने नीम के पेड़ पर नागिन को देखा. रेस्क्यू करने वाले लोगों ने जब नीम पर चढ़ी नागिन का रेस्क्यू करना चाहा तो उन्हें इस दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. रेस्क्यू के दौरान नागिन इधर-उधर भागने का खेल खेलने लगी थी. गांव वाले, पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद नागिन का रेस्क्यू किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular