HomeUncategorizedकेरल: कासरगोड में थेय्यम उत्सव के दौरान अंजुथम्बलम मंदिर में पटाखे फटने...

केरल: कासरगोड में थेय्यम उत्सव के दौरान अंजुथम्बलम मंदिर में पटाखे फटने से 150 लोग घायल

केरल के कासरगोड में थेय्यम उत्सव के दौरान अंजुथम्बलम मंदिर में पटाखे फटने से 150 लोग घायल हो गए हैं.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सोमवार रात को हुए इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

यह दुर्घटना मंदिर में आतिशबाज़ी के दौरान हुई है.घायलों को कासरगोड, कन्नूर और मंगलुरू के अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया है.

कासरगोड से कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा है, “कारसगोड से एक दर्दनाक ख़बर सुनने को मिल रही है, इस घटना में घायल हुए 154 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”उन्होने आरोप लगाया है, “उत्तरी मालाबार में थेय्यम लोगों के लिए एक पर्व है और पुलिस इसके लिए चौकस नहीं थी.”

RELATED ARTICLES

Most Popular