Homeखेल कूदजोकोविच को सेमीफ़ाइनल बीच में छोड़ने पर झेलनी पड़ी दर्शकों की नाराज़गी,...

जोकोविच को सेमीफ़ाइनल बीच में छोड़ने पर झेलनी पड़ी दर्शकों की नाराज़गी, ज़ेवरेव ने किया बचाव

नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफ़ाइनल को बीच में बाएं पैर में समस्या के कारण छोड़ने पर दर्शकों ने नाराज़गी जताई और उन पर चिल्लाने लगे.

एलेक्ज़ेंडर ज़ेवरेव ने मुकाबले के बाद और फ़ाइनल में पहुँचने पर कहा, “मैं पहली चीज़ कहना चाहता हूँ कि कृपया दोस्तों, जब कोई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो जाता है तो उसके ख़िलाफ़ ऐसा मत करो.”

“मैं जानता हूँ कि हर किसी ने टिकट के लिए पैसे दिए हैं और हर कोई अच्छा पाँच सेट का मैच देखना चाहता है.””लेकिन आपको ये समझना होगा कि पिछले 20 साल में नोवाक जोकोविच ने टेनिस को सब कुछ दिया है.”नोवाक जोकोविच पहले सेट में 1 घंटे 21 मिनट तक खेले, लेकिन इसके बाद वो आगे नहीं खेल पाए.

RELATED ARTICLES

Most Popular