Homeनई दिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कही आप के बारे...

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कही आप के बारे में ये बात

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ज़्यादातर एग्ज़िट पोल राज्य में बीजेपी की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं.एग्ज़िट पोल के मुद्दे पर कांग्रेस नेता और नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के ख़िलाफ़ लड़ने वाले संदीप दीक्षित ने कहा है एग्ज़िट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं.

संदीप दीक्षित ने कहा, “ठीक है उनकी (बीजेपी) की सरकार बन रही है लेकिन एग्ज़िट पोल आम आदमी पार्टी को कम आंक रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि अगर रुझान वैसा ही रहा जैसा दिखाया जा रहा है तो उनकी स्थिति इतनी खराब होगी.”

संदीप दीक्षित के मुताबिक़, “मुझे लगता है कि कांग्रेस को 17-18% वोट शेयर आराम से मिल रहा था, हमें देखना चाहिए कि क्या हम वह वोट हासिल नहीं कर पाए या फिर हम उन्हें हासिल करने में कमजोर पड़ गए. एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत.”

RELATED ARTICLES

Most Popular