Homeनई दिल्लीआम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों में से कौन जीता, किसकी हार?

आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्रियों में से कौन जीता, किसकी हार?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली सरकार के चार में से तीन मंत्री जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है.गोपाल राय ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार को 18 हजार वोट से मात दी.

वहीं दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है.ग्रेटर कैलाश सीट पर शिखा रॉय ने सौरभ भारद्वाज को 3,188 वोट से हराया.दिल्ली सरकार में फूड एंड स्पलाई मंत्री इमरान हुसैन को बल्लीमारान विधानसभा सीट से जीत मिली है.

इमरान हुसैन ने बीजेपी उम्मीदवार कमल बागरी को 29, 823 वोट से हराया.दिल्ली सरकार में मंत्री रहे मुकेश अहलावत को सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से जीत मिली है.मुकेश अहलावत ने करम सिंह को 17,126 वोट से हराया.

RELATED ARTICLES

Most Popular