Homeदेश विदेशपीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस संघर्ष पर कहा - न्यूट्रल नहीं शांति के...

पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस संघर्ष पर कहा – न्यूट्रल नहीं शांति के पक्ष में है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ड़ोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का भी जिक्र किया.

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को लगता है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष में भारत तटस्थ रहा है, लेकिन ये ग़लत है.उन्होंने कहा, “भारत शांति के पक्ष में रहा. हमने हमेशा बोला कि दोनों पक्षों (यूक्रेन और रूस) को बातचीत करनी होगी.”

नरेंद्र मोदी ने साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को खत्म कराने के पक्ष में कोशिश की तारीफ़ की.

इस दौरान ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हुई फ़ोन पर बातचीत के बारे में भी बताया और उम्मीद जताई कि यह बातचीत यूक्रेन में जंग को ख़त्म करने की शुरुआत करेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ड्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा था, “रूस और यूक्रेन के साथ शानदार बातचीत हुई. युद्ध ख़त्म होने की अच्छी संभावना है.”

इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बात की है और वह उनसे मिलने वाले हैं.

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी पर कहा था, “यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी भी समझौते को यूक्रेन तब तक नहीं स्वीकार करेगा जब तक कि उसमें खुद यूक्रेन की भागीदारी ना हो.”

RELATED ARTICLES

Most Popular