उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है, वहीं वाराणसी में भी पिछले 24 घंटे से धूप और बादलों का मिश्रित मौसम देखा जा रहा है। तेज हवाओं के चलते लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन जनवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
तापमान में तेजी
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो जनवरी महीने में असामान्य रूप से गर्मी का संकेत है।
बारिश और मौसम की चाल
वाराणसी और आसपास के जिलों में गरज के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में ठंड की वापसी हो सकती है।
इस मौसम में तेज हवाओं और बादलों के कारण लोगों को ठंड और उमस का मिश्रित अहसास रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के साथ बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
