लखनऊ। पंचगव्य से पंच परिवर्तन की अवधारणा पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया। ट्रेलर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व और गोसेवा की परंपरा पर प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार गो सेवा और गोरक्षा के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व में गोवध निवारण (संशोधन) कानून को और अधिक सख्त बनाया गया, ताकि गौहत्या जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
सीएम योगी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने गौहत्या के मामलों में कड़े दंड के साथ NSA लगाने का प्रावधान किया, जिससे कानून का भय बने और गोवंश की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
फिल्म ‘गोदान’ पंचगव्य आधारित जीवनशैली, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देती है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म से जुड़े निर्माता, निर्देशक और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
