अगर आपको लगता है कि स्किन एजिंग सिर्फ उम्र या गलत स्किनकेयर की वजह से होती है, तो आप पूरी सच्चाई नहीं जानते। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में बोर्ड-सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पूजा रेड्डी ने बताया कि कुछ आम फूड्स हमारी त्वचा, कोलेजन और लिवर पर गहरा असर डालते हैं।
डॉ. रेड्डी के मुताबिक, तीन ऐसे फूड्स हैं जो स्किन के लिए सबसे खराब माने जाते हैं, और इनमें से एक तो हम रोज खाते हैं।
1. हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप (HFCS)
डॉ. रेड्डी कहती हैं कि यह असली शुगर नहीं, बल्कि सिंथेटिक स्वीटनर है। यह सोडा, पैकेज्ड जूस, बिस्किट, सॉस और ज्यादातर जंक फूड में पाया जाता है।
-
HFCS AGes (Advanced Glycation End-products) बनाता है, जो कोलेजन को तोड़ते हैं।
-
परिणामस्वरूप त्वचा झुर्रियां जल्दी आती हैं, सख्त होती है और लिवर पर भी बुरा असर पड़ता है।
2. बार-बार गर्म किया गया रिफाइंड तेल
समोसे, पकौड़े जैसी स्ट्रीट फूड्स में इस्तेमाल होने वाला तेल कई बार गर्म किया जाता है।
-
बार-बार गर्म करने से विटामिन E खत्म हो जाता है और तेल में ऑक्सीडाइज्ड फैट्स बन जाते हैं।
-
ये फैट्स शरीर में सूजन बढ़ाते हैं, जो सीधे आपकी त्वचा पर दिखाई देती है।
3. ज्यादा तले-भुने और कुरकुरे फूड्स
फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, चिप्स जैसे फूड्स जितने सुनहरे और क्रिस्पी होते हैं, उनमें ज्यादा हानिकारक कंपाउंड बनते हैं।
-
डॉ. रेड्डी के अनुसार, जितना गहरा रंग और ज्यादा कुरकुराहट, उतने AGEs आप खा रहे हैं।
-
आपकी स्किन क्रीम भी उस नुकसान को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकती जो डाइट से हो रहा है।
AGEs क्या हैं और क्यों खतरनाक हैं?
Healthline के अनुसार:
-
AGEs तब बनते हैं जब शुगर प्रोटीन या फैट के साथ मिलती है।
-
हाई टेम्परेचर पर पकाए गए फूड्स, जैसे तलना, ग्रिल करना या टोस्ट करना AGEs को बढ़ाते हैं।
-
ज्यादा AGEs जमा होने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ती है।
-
लंबे समय में इसका संबंध डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी फेलियर, अल्जाइमर और समय से पहले एजिंग से भी जुड़ा है।
