Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में खुलेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’, माता सीता के जीवन और चरित्र...

अयोध्या में खुलेगी ‘वैदेही आर्ट गैलरी’, माता सीता के जीवन और चरित्र पर आधारित

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीअयोध्या धाम में माता सीता के जीवन और चरित्र पर केंद्रित ‘वैदेही आर्ट गैलरी’ की स्थापना के निर्देश दिए हैं। यह गैलरी न सिर्फ कला-संग्रहालय होगी, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से माता सीता के त्याग, करुणा, मर्यादा और शक्ति का जीवंत अनुभव प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को सीता माता के उज्ज्वल चरित्र और नैतिक आदर्शों से परिचित कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने गैलरी के डिज़ाइन, कथा-वस्तु, कला और तकनीक के सभी पहलुओं में इस भावना को प्रतिबिंबित करने का निर्देश दिया कि आगंतुक केवल देखे नहीं बल्कि अनुभव करें और जीवन में आत्मसात करें।

गैलरी की स्थापना श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट वशिष्ठ भवन परिसर में की जा सकती है, जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि मिथिला की संस्कृति, लोकपरंपरा और कला के विविध पहलुओं को गैलरी में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। यह परियोजना अयोध्या को वैश्विक सांस्कृतिक नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular